मंत्री ने अपने ही विभाग पर कसा तंज: कहा- 11 महीने में बनी थी विधानसभा की इमारत, अब पांच साल में भी मुश्किल

दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने ऐतिहासिक विधानसभा भवन के निर्माण का जिक्र करते हुए मौजूदा सरकारी निर्माण व्यवस्था की कलई खोली। उन्होंने कहा कि सेठ फतेहचंद ने केंद्रीय विधानसभा की खूबसूरत इमारत को सिर्फ 11 महीने में तैयार कर दिया था, जबकि आज की पीडब्ल्यूडी ऐसी इमारत पांच साल में भी शायद न बना पाए। यदि बना भी ले तो पांच साल में ही इमारत टूट जाए। मंत्री की इस टिप्पणी के दौरान सदन में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान और चर्चा भी देखने को मिली। पीडब्ल्यूडी मंत्री के इस बयान को मौजूदा सरकारी निर्माण व्यवस्था में सुधार, बेहतर निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की जरूरत के संदर्भ में देखा गया। मंत्री ने भी कहा कि वह स्वयं पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं, इसलिए उनको यह सच्चाई बखूबी पता है। पीडब्ल्यूडी की यह कार्यप्रणाली मौजूदा सरकार को विरासत में मिली है, जिसे मौजूदा सरकार बदलने के लिए लगातार काम कर रही है। यहां जानना जरूरी है कि केंद्रीय विधानसभा इमारत का निर्माण 1912 में हुआ था। इसको ई मोंटेग्यू थॉमस ने इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए डिजाइन किया था, 1919 के बाद इसमें केंद्रीय विधानसभा की बैठक आयोजित होनी शुरू हुई।

#CityStates #Delhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 14:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Delhi



मंत्री ने अपने ही विभाग पर कसा तंज: कहा- 11 महीने में बनी थी विधानसभा की इमारत, अब पांच साल में भी मुश्किल #CityStates #Delhi #VaranasiLiveNews