बैंको की सुस्ती: केंद्र-प्रदेश योजनाओं के लिए ऋण आवेदन लंबित, उद्यमियों के सपनों पर लगा ब्रेक

केंद्र और प्रदेश सरकार कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल के केंद्रीय बजट में भी इस पर विशेष जोर दिया गया, लेकिन अलीगढ़ जिले में सीएम की प्राथमिकता वाली उद्योग ऋण योजनाएं बैंकों की सुस्ती की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, फिर भी सबसे प्रमुख मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण नहीं हो सका है। डीएम स्तर से पत्राचार के बाद अब कमिश्नर स्तर से भी बैंकों को निर्देश जारी कराए जा रहे हैं। जिले में जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में 2900 के लक्ष्य के सापेक्ष 6447 आवेदन आए। इनमें से 2590 लाख रुपये के 5331 आवेदन उद्योग विभाग ने स्वीकृत कर बैंकों को भेजे लेकिन अब तक केवल 1912 आवेदनों पर ही ऋण जारी हुआ है। शेष आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं। लगभग यही स्थिति मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ओडीओपी योजना की भी है। बैंकों से हो रही देर बाकी योजनाओं की स्थिति ठीक है, लेकिन मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बैंकों के माध्यम से देरी की जा रही है। निजी क्षेत्र की बैंकों व एसबीआई स्तर से ज्यादा परेशानी आ रही है। पिछले दिनों डीएम स्तर से बड़े अधिकारियों को पत्राचार कराया गया था। अब कमिश्नर स्तर से भी पत्राचार कराया जा रहा है। जल्द ऋण जारी कराए जाएंगे। - बीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग जिले में 2900 का लक्ष्य सीएम युवा योजना में है। 2000 करीब ऋण जारी हो गए हैं। बाकी भी जल्द कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी ऋण लक्ष्य के अनुसार जारी करा दिए जाएंगे। - अशोक कुमार सोनी, लीड लीड बैंक मैनेजर

#CityStates #Aligarh #LoanApplication #AligarhBank #Karobar #AligarhNews #BankLoan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बैंको की सुस्ती: केंद्र-प्रदेश योजनाओं के लिए ऋण आवेदन लंबित, उद्यमियों के सपनों पर लगा ब्रेक #CityStates #Aligarh #LoanApplication #AligarhBank #Karobar #AligarhNews #BankLoan #VaranasiLiveNews