UP: प्रधानमंत्री की उच्चस्तरीय समिति की सदस्य बनीं साहित्यकार नीरजा माधव, नारी शक्ति पुरस्कार से हैं सम्मानित
देश की जानी-मानी साहित्यकार और नारी शक्ति पुरस्कार 2021 से सम्मानित डॉ. नीरजा माधव को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति का सदस्य बनाया है। यह समिति महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो वर्षीय राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित की गई है। इस संबंध में डॉ. नीरजा माधव को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव की ओर से आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई है। इस समिति का उद्देश्य देशभर में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के प्रतीक महात्मा फुले के विचारों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
#CityStates #Varanasi #NeerajMadhav #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 15:05 IST
UP: प्रधानमंत्री की उच्चस्तरीय समिति की सदस्य बनीं साहित्यकार नीरजा माधव, नारी शक्ति पुरस्कार से हैं सम्मानित #CityStates #Varanasi #NeerajMadhav #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
