Sant Kabir Nagar News: फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें

संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए क्षेत्राधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थनापत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 23:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews