मेसी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच: 21 साल, 126 गोल और अनगिनत रिकॉर्ड; ऐसी रही 'फुटबॉल के जादूगर' की कहानी
लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल लिया। बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:30 बजे ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल में अर्जेंटीना ने बेनिन के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला खेला और 3-0 से जीत दर्ज की। यह सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था, बल्कि अर्जेंटीना के लिए मेसी के 21 साल लंबे सुनहरे सफर का आखिरी अध्याय था। 39 वर्षीय मेसी अगस्त में ही राष्ट्रीय टीम से संन्यास का एलान कर चुके थे और अब नीली-सफेद जर्सी में अपने देश के प्रशंसकों के सामने आखिरी बार उतरकर उन्होंने उस सफर को अलविदा कह दिया, जिसने अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने से लेकर करोड़ों दिलों पर राज करने तक की कहानी लिखी। अपने आखिरी मुकाबले में मेसी ने एक गोल किया और टीम के तीनों गोल में अहम भूमिका निभाई।
#Football #Sports #National #LionelMessi #MessiFarewell #Argentina #LionelMessiRetirement #MessiFinalMatch #ArgentinaFootball #MessiCareer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 04:06 IST
मेसी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच: 21 साल, 126 गोल और अनगिनत रिकॉर्ड; ऐसी रही 'फुटबॉल के जादूगर' की कहानी #Football #Sports #National #LionelMessi #MessiFarewell #Argentina #LionelMessiRetirement #MessiFinalMatch #ArgentinaFootball #MessiCareer #VaranasiLiveNews
