Lionel Messi: लियोनल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की ये शर्त; जानें पूरा मामला
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मामला पिछले साल अक्तूबर में मियामी के हॉर्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए अर्जेंटीना बनाम वेनेजुएला दोस्ताना मैच से जुड़ा है। कंपनी का आरोप है कि मेसी ने इस मैच में खेलने के लिए किए गए लगभग सात मिलियन डॉलर के अनुबंध का उल्लंघन किया। समझौते के तहत उन्हें कम से कम 30 मिनट मैदान पर उतरना था, जब तक कि वे चोटिल न हों। हालांकि, मेसी ने मैच में हिस्सा नहीं लिया और स्टेडियम के एक लग्जरी सुइट से मुकाबला देखा।
#Football #International #LionelMessi #ArgentinaFoootballAssociation #Miami #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:27 IST
Lionel Messi: लियोनल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की ये शर्त; जानें पूरा मामला #Football #International #LionelMessi #ArgentinaFoootballAssociation #Miami #VaranasiLiveNews
