Bihar: गरजते आसमान ने छीनी मासूमों की सांसें; मोतिहारी में आकाशीय बिजली से चार बच्चों की दर्दनाक मौत

पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने दर्दनाक रूप ले लिया। आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सुगौली में खेत में खेल रहे बच्चों पर गिरी बिजली जानकारी के अनुसार, सुगौली प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास स्थित कैथवलिया गांव में दोपहर के समय तेज गरज और बारिश के बीच खेत में खेल रहे बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में मंजू सहनी की 8 वर्षीय पुत्री अंशू कुमारी और जयलाल सहनी के 15 वर्षीय पुत्र सन्नी देवल कुमार गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रितु सहनी का 10 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। इधर, रामगढ़वा थाना क्षेत्र और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक बच्चे की मौत की सूचना है। सभी घटनाएं बारिश और तेज गर्जन के दौरान हुईं। ये भी पढ़ें:खुद को जज बता साइबर फ्रॉड गिरोह ने ट्रांसपोर्टर को बनाया निशाना, 20 लाख की ठगी कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस,गांवों में पसरा मातम घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।

#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #Lightning #Motihari #EastChamparan #FourChildrenDied #OneSerious #Sugauli #Ramgarhwa #MufassilPoliceStation #Accident #HeavyRain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: गरजते आसमान ने छीनी मासूमों की सांसें; मोतिहारी में आकाशीय बिजली से चार बच्चों की दर्दनाक मौत #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #Lightning #Motihari #EastChamparan #FourChildrenDied #OneSerious #Sugauli #Ramgarhwa #MufassilPoliceStation #Accident #HeavyRain #VaranasiLiveNews