Himachal: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने पर अर्शवीर को वीर चक्र

ऑपरेशन सिंदूर में अपने अदम्य साहस के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकाने तबाह करने पर शिमला जिले के जुब्बल के जखोड़ गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर को देश के तीसरे सर्वोच्च वीरता सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान असाधारण वीरता, साहस और अद्वितीय नेतृत्व क्षमता के लिए मिला है। अर्शवीर जुब्बल तहसील के जखोड़ गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था।

#CityStates #Shimla #RampurBushahar #ArshveerSinghThakur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने पर अर्शवीर को वीर चक्र #CityStates #Shimla #RampurBushahar #ArshveerSinghThakur #VaranasiLiveNews