LPG Crisis: सीएम सैनी ने जारी किए निर्देश, गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर रद्द होंगे लाइसेंस

हरियाणा सरकार और पेट्रोलियम एजेंसियों ने वितरकों को पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर निगरानी बढ़ा दी है, अब वितरकों को जितनी जरूरत है उतनी ही एजेंसियां सप्लाई दे रही हैं। हालांकि, बैठक में एजेंसियों ने अपने पास आने वाले स्टॉक की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने का दावा किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आवास में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध आपूर्ति और कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। सीएम सैनी ने राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति व आपूर्ति नियंत्रकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेशभर में कोई एजेंसी या पंजीकृत वितरक गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा जाए तो उसके लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करें। राज्य सरकार ने पब्लिक से एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बैठक के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आधार पर आपूर्ति पर काम जारी है। अभी तक पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है, उनके पास पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध हैं। कंपनियों को भी गैस की आपूर्ति पहले की तरह मिल रही है। वाणिज्य सिलिंडर की आपूर्ति बाधित बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्य सिलिंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। वाणिज्य सिलिंडरों की आपूर्ति में प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है, जबकि शेष आपूर्ति को पूरा करने में ऑयल कंपनियां जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस तरह उद्योगों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर संकट गहरा सकता है।

#CityStates #Haryana #Chandigarh-haryana #LpgCrisis #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG Crisis: सीएम सैनी ने जारी किए निर्देश, गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर रद्द होंगे लाइसेंस #CityStates #Haryana #Chandigarh-haryana #LpgCrisis #VaranasiLiveNews