Aligarh News: एएमयू के राइडिंग क्लब की जमीन के मामले में दोबारा पीएम को भेजा पत्र
एएमयू के राइडिंग क्लब की जमीन को बचाने के लिए प्रधानमंत्री को दोबारा पत्र भेजा गया है। यह पत्र जिला ओलंपिक एसोसिएशन संघ के सचिव मजहर उल कमर ने भेजा है। इससे पहले छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने पत्र भेजा था।उन्होंने कहा कि क्लब विश्वविद्यालय की गौरवशाली खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां से तैयार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मजहर ने कहा कि केंद्र सरकार देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसे अभियानों को आगे बढ़ा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में किसी स्थापित खेल मैदान को कमजोर करने या उसके उपयोग को प्रभावित करने की कोई भी कार्रवाई खेल विकास की भावना के विपरीत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर एएमयू के घुड़सवारी मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह जमीन नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान है।
#AligarhNews #AMU #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 02:54 IST
Aligarh News: एएमयू के राइडिंग क्लब की जमीन के मामले में दोबारा पीएम को भेजा पत्र #AligarhNews #AMU #VaranasiLiveNews
