पहलगाम आतंकी हमला: NIA ने पेश की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, हाफिज सईद को बनाया आरोपी; 26 लोगों की हुई थी हत्या
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले की पूरक चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) सरगना हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। एजेंसी ने हमले की साजिश और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अतिरिक्त साक्ष्य अदालत में पेश किए हैं। पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद हालात चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू किया गया। (ये खबर अपडेट की जा रही है)
#IndiaNews #National #PahalgamTerrorAttack #LetChiefHafizSaeed #SupplementaryChargesheet #NationalInvestigationAgency #Nia #Pahalgam #HafizSaeedAccusedOfPahalgamTerrorAttack #TerrorAttack #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 14:16 IST
पहलगाम आतंकी हमला: NIA ने पेश की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, हाफिज सईद को बनाया आरोपी; 26 लोगों की हुई थी हत्या #IndiaNews #National #PahalgamTerrorAttack #LetChiefHafizSaeed #SupplementaryChargesheet #NationalInvestigationAgency #Nia #Pahalgam #HafizSaeedAccusedOfPahalgamTerrorAttack #TerrorAttack #VaranasiLiveNews
