Bijnor: कुत्ते का शिकार करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वन विभाग ने रेंज भेजा
बिजनौर जनपद में झालू क्षेत्र के हसनपुर जट गांव में ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने गुलदार को पिंजरे में बंद देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने गुलदार को सुरक्षित कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भेज दिया। कुत्ते पर हमले के बाद बढ़ी थी दहशत बृहस्पतिवार को गुलदार गांव में सुभाष के घर में घुस गया था और वहां पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया था। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शालू देवी से शिकायत कर गुलदार को पकड़ने की मांग की थी।
#CityStates #Bijnor #बिजनौरसमाचार #झालू #हसनपुरजट #गुलदार #गुलदारपकड़ागया #वनविभाग #पिंजरेमेंफंसागुलदार #डिप्टीरेंजरनितेशकुमार #ग्रामीणोंमेंदहशत #कुत्तेपरहमला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:24 IST
Bijnor: कुत्ते का शिकार करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वन विभाग ने रेंज भेजा #CityStates #Bijnor #बिजनौरसमाचार #झालू #हसनपुरजट #गुलदार #गुलदारपकड़ागया #वनविभाग #पिंजरेमेंफंसागुलदार #डिप्टीरेंजरनितेशकुमार #ग्रामीणोंमेंदहशत #कुत्तेपरहमला #VaranasiLiveNews
