Chamoli News: गुलदार ने गौशाला के बाहर बंधी गाय को मारा
गुलदार ने गौशाला के बाहर बंधी गाय को मारागैरसैण। विकासखंड के थाला गांव में शुक्रवार शाम एक गुलदार ने विक्रम सिंह की गाय को गौशाला के आंगन में ही मार डाला। घटना शाम साढ़े सात बजे हुई। डिप्टी रेंजर अवतार सिंह रावत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और पशुपालक को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
#LeopardKillsCowTiedOutsideCowshed #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:32 IST
Chamoli News: गुलदार ने गौशाला के बाहर बंधी गाय को मारा #LeopardKillsCowTiedOutsideCowshed #VaranasiLiveNews
