Chamoli News: कुनीगाड़ तल्ली में गुलदार ने गाय को मारा, दो घायल

गैरसैंण। विकासखंड के कुनीगाड़ में गुलदार ने भगवती देवी की एक गाय को मार डाला और दो बछिया को घायल कर दिया। सूचना पर वन दरोगा जंगवीर बिष्ट और वनबीट अधिकारी शशि जोशी ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस मौके पर भंडारीखोड़ की प्रधान बसंती फर्स्वांण और ज्येष्ठ उपप्रमुख लीलाधर जोशी ने कहा कि बीते जनवरी माह में मेहलचौंरी न्याय पंचायत के अंतर्गत गुलदार 20 मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर 25 जनवरी की रात को खजूरखाल में गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया था लेकिन अब फिर गुलदार की धमक से ग्रामीण चिंतित हैं। संवाद

#LeopardKillsCowInKunigadTalli #TwoInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: कुनीगाड़ तल्ली में गुलदार ने गाय को मारा, दो घायल #LeopardKillsCowInKunigadTalli #TwoInjured #VaranasiLiveNews