सुपर बाउल वीकेंड पर दिखा हॉलीवुड का जलवा, लियोनार्डो के साथ स्पाइडर मैन ने पार्टी में मचाया धमाल

बैड बनी ने सुपर बाउल में इतिहास रच दिया। वह सुपर बाउल के हाफटाइम शो में पहले स्पैनिश भाषा में गाने वाले लैटिन सोलो आर्टिस्ट बने। सुपर बाउल वीकेंड पर हॉलीवुड का पूरा ग्लैमर देखने को मिला। मशहूर सितारे लियोनार्डो डिकैप्रियो, टोबी मैग्वायर, सुपर मॉडल केंडल जेनर और सिंगर लेडी गागा जैसे कलाकार शामिल हुए। जमकर थिरके लियोनार्डो डिकैप्रियो और टोबी मैग्वायर लियोनार्डो डिकैप्रियो और टोबी मैग्वायर को सुपर बाउल पार्टी में जमकर एंजॉय करते देखा गया। यह पार्टी Raising Canes ने होस्ट की थी, जहां दोनों पुराने दोस्त फुल मस्ती के मूड में नजर आए। पार्टी में रैपर आइस क्यूब की लाइव परफॉर्मेंस चल रही थी। इसी दौरान लियोनार्डो और टोबी डांस फ्लोर पर थिरकते दिखे। Kendall Jenner llegoacute; al Super Bowl pic.twitter.com/0grXMIY0Ih — Indie 505 (@Indie5051) February 8, 2026 केंडल जेनर की एंट्री से मचा हंगामा इसी बीच सुपर मॉडल केंडल जेनर भी सुपर बाउल में नजर आईं। वह लेवीज स्टेडियम, सांता क्लारा पहुंचीं, ठीक कुछ घंटे पहले जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड बैड बनी हाफटाइम शो में परफॉर्म करने वाले थे। केंडल के पहुंचते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरु हो गईं। View this post on Instagram A post shared by Lady Gaga (@ladygaga) 'बैंडवाले' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस तारीख को उठा सकेंगे म्यूजिकल वेब सीरीज का आनंद शो में दिखा सरप्राइज एलिमेंट शो में सरप्राइज एलिमेंट भी देखने को मिला। लेडी गागा ने बैड बनी के साथ एक इंग्लिश लैंग्वेज परफॉर्मेंस दी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई। कुल मिलाकर, बैड बनी का यह हाफटाइम शो सिर्फ एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि लैटिन कल्चर, भाषा और गर्व का एक मजबूत संदेश भी लेकर आया, जिसने सुपर बाउल के स्टेज को इतिहास का गवाह बना दिया।

#Hollywood #Entertainment #National #SuperBowlLx2026 #BadBunny #LeonardoDicaprio #TobeyMaguire #सुपरबाउलवीकेंड #बैडबनी #लियोनार्डोडिकैप्रियो #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुपर बाउल वीकेंड पर दिखा हॉलीवुड का जलवा, लियोनार्डो के साथ स्पाइडर मैन ने पार्टी में मचाया धमाल #Hollywood #Entertainment #National #SuperBowlLx2026 #BadBunny #LeonardoDicaprio #TobeyMaguire #सुपरबाउलवीकेंड #बैडबनी #लियोनार्डोडिकैप्रियो #VaranasiLiveNews