Sant Kabir Nagar News: कृष्ण और सुदामा की मित्रता से लें सीख

रोसयाबाजार। सच्ची मित्रता ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी का भेदभाव नहीं करती। इसका जीवंत उदाहरण द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता है। उक्त विचार भरदौलिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा में अवधधाम से आए आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती ने प्रवचन करते हुए व्यक्त किए।आचार्य वेदांती ने कहा कि भगवत भक्ति और मित्रता में भेदभाव नहीं होता। गरीब सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारिकाधीश के महल गए। जहां द्वारपालों ने उनकी हालत देखते हुए द्वारकाधीश से उनकी दशा का वर्णन किया। यह सुनते ही द्वारकाधीश दौड़ते हुए आए और अपने मित्र को महल में ले जाकर अपने आंसुओं से उनके पैर धुले और सब कुछ उनको दे दिया। इसके बाद हवन और भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पंडित कृपा शंकर पांडेय, डॉ.वीके पांडेय, डॉ. शिप्रा पांडेय, प्रतिमा, प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 00:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: कृष्ण और सुदामा की मित्रता से लें सीख #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews