Shahjahanpur News: नेतृत्वकर्ता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए

एसएस कॉलेज में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के छठे दिन नेतृत्व में नैतिकता के मूल्य पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाॅ.देवेंद्र सिंह ने कहा कि नेतृत्वकर्ता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए। उसे दूसरों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए, क्योंकि उसका अनुसरण अनेक लोग करते हैं। प्रभावशाली नेता बनने के लिए अपने चरित्र को स्वच्छ करना और अनुशासित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लीडर में ईमानदारी, जिम्मेदारी, निष्ठा, निष्पक्षता और जवाबदेही का गुण भी होना चाहिए। निष्पक्ष निर्णय और निरंतर विकास का प्रयास एक सफल और विश्वसनीय नेता की पहचान होते हैं।इससे पहले डॉ. केबी गौतम ने उनका स्वागत किया। डॉ. विनीता राठौर, अखंड प्रताप सिंह, व्याख्या सक्सेना, डॉ. सुखदेव, अभिषेक बाजपेई, डॉ.गौरव शर्मा, राजीव कुमार, सोमना पांडेय आदि मौजूद रहे।

#'LeadersShouldNotCompromiseOnEthics.' #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: नेतृत्वकर्ता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए #'LeadersShouldNotCompromiseOnEthics.' #VaranasiLiveNews