दुस्साहस: अधिवक्ता की कार में मारी टक्कर, विरोध पर उसे ही पीट दिया; FIR हुई दर्ज

दीवानी से घर लौटकर जा रहे अधिवक्ता की कार में सामने से आ रहे दो युवकों ने स्कूटर से टक्कर मार दी। विरोध पर कार से खींचकर मारपीट का गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। लोहामंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दो युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है। घटना रात करीब 9:30 बजे राजनगर में हुई, जब शुभम झा अपने घर की ओर जा रहे थे। राजनगर निवासी अधिवक्ता शुभम झा ने बताया कि शनिवार को वह अपने कार्यालय से काम खत्म कर रात करीब 9:30 बजे अपने घर जा रहे थे। राजनगर से निकलते समय सामने से आ रहे दो युवकों ने स्कूटर से उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध पर गाली गलौज देने लगे। उन्होंने गाड़ी के शीशे बंद कर वीडियो बनाया तो आरोपी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। बाद में कार से बाहर निकालकर मारपीट की। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया।

#CityStates #Agra #AgraLohamandiAssaultCase #LawyerBeatenAgra #RajnagarAgraIncident #CarVandalismCaseIndia #ScooterCollisionDispute #AgraPoliceFir #आगरालोहामंडीमारपीट #अधिवक्तापरहमला #राजनगरआगराघटना #कारमेंतोड़फोड़ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दुस्साहस: अधिवक्ता की कार में मारी टक्कर, विरोध पर उसे ही पीट दिया; FIR हुई दर्ज #CityStates #Agra #AgraLohamandiAssaultCase #LawyerBeatenAgra #RajnagarAgraIncident #CarVandalismCaseIndia #ScooterCollisionDispute #AgraPoliceFir #आगरालोहामंडीमारपीट #अधिवक्तापरहमला #राजनगरआगराघटना #कारमेंतोड़फोड़ #VaranasiLiveNews