Jammu News: जम्मू में लॉ यूनिवर्सिटी के लिए सड़कों पर उतरे छात्र
नारेबाजी के साथ तवी पुल बंद किया, पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर देर शाम छोड़ा जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को केवल कश्मीर में लॉ यूनिवर्सिटी को खोलने के विरोध में हंगामा किया। वे जम्मू में भी एनएलयू की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्र जम्मू के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जम्मू विश्वविद्यालय से विक्रम चौक पहुंचे। उन्होंने तवी पुल पर आवाजाही बंद कर दी। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। मामला बढ़ता देख छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन लेकर गए, जहां से देर शाम छोड़ा गया। छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में एनएलयू यानी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए सड़कों पर उतरे थे। हमें न्याय चाहिए और भारत माता की जय के नारे लगा रहे छात्र-छात्राओं ने विक्रम चौक पर सभा भी की। उनका कहना था कि कश्मीर में एनएलयू दिया तो जम्मू में देने में क्या दिक्कत थी ये जम्मू-कश्मीर राज्य है, केवल कश्मीर नहीं। ऐसे में जम्मू को यूनिवर्सिटी मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि उनकी मांग जायज है। यह उनका अधिकार है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। तवी पुल को खुलवाने के लिए पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर वाहनों में भेज दिया। वकीलों समेत अन्य संगठन भी कर रहे मांगजब से कश्मीर के बड़गाम में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा हुई तब से छात्र इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वकीलों समेत समाज से जुड़े अन्य संगठनों ने भी इस मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई है। बार एसोसिएशन ने जहां कश्मीर में यूनिवर्सिटी का स्वागत करते हुए जम्मू और लद्दाख में भी लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की वकालत की है, वहीं अन्य संगठन भी लगातार इस मांग को उठा रहे हैं।
#LawUniverscity #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:12 IST
Jammu News: जम्मू में लॉ यूनिवर्सिटी के लिए सड़कों पर उतरे छात्र #LawUniverscity #VaranasiLiveNews
