देसी कंपनी का डबल स्क्रीन वाला फोन: 50MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी से लैस; आज है लॉन्चिंग

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा आज यानी 21 सितंबर को Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की सबसे खास बात इसका रियर मिनी डिस्प्ले है, जो कैमरा मॉड्यूल के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च Lava Virat Curve 5G को आज दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी और यह Flipkart Unique प्रोडक्ट के तौर पर उपलब्ध रहेगा। इसे लावा की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने अभी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन को अफॉर्डेबल सेगमेंट में लाने की उम्मीद है। पीछे भी मिलेगी छोटी स्क्रीन फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Full-HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करती है। रियर कैमरा मॉड्यूल में एक मिनी डिस्प्ले भी दिया गया है। इस स्क्रीन पर बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम, समय, नोटिफिकेशन, इमोजी और कस्टम टेक्स्ट जैसी जानकारी देखी जा सकती है। यानी छोटी-छोटी जानकारी के लिए मुख्य स्क्रीन चालू करने की जरूरत कम होगी। Dimensity 7100 और Android 16 परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी के अनुसार इसका अंतुतु स्कोर 8 लाख के आसपास है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि 6GB वर्चुअल रैम का विकल्प भी है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें एंड्रॉयड 16 दिया गया है। कंपनी दो साल तक एंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ दूसरा कैमरा भी मौजूद है। फोन से 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बॉक्स में 33W चार्जर मिलेगा। कंपनी के अनुसार फोन करीब 92 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है और 55 घंटे तक टॉकटाइम दे सकता है। IP64 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन फोन के रियर पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है, जबकि मजबूती के लिए यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसका वजन 184 ग्राम और मोटाई 8.55mm है। Lava Virat Curve 5G की भारतीय कीमत और बिक्री की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

#TechDiary #Technology #National #LavaViratCurve5g #LavaSmartphones #ViratCurve5g #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 07:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देसी कंपनी का डबल स्क्रीन वाला फोन: 50MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी से लैस; आज है लॉन्चिंग #TechDiary #Technology #National #LavaViratCurve5g #LavaSmartphones #ViratCurve5g #VaranasiLiveNews