सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चलाया गया रेस्क्यू अभियान

केदारनाथ यात्रा के दौरान बीती रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया। लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।

#ShortVideos #Uttarakhand #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 09:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चलाया गया रेस्क्यू अभियान #ShortVideos #Uttarakhand #VaranasiLiveNews