Kotdwar News: कुंभीचौड़ में फिर गरमाया भूमि विवाद, पैमाइश के आदेश पर जताई आपत्ति

आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व. पंचम सिंह के परिवार ने तहसील में दिया धरनाकोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ में आजाद हिंद के सिपाही स्व. पंचम सिंह की जमीन पर उभरा विवाद एक बार फिर से गरमा गया है। एसडीएम के आदेश के बाद बुधवार व बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश की। स्व. पंचम सिंह के परिवार ने एसडीएम के आदेश पर नाराजगी जताते हुए तहसील में धरना दिया। पीड़ित परिवार ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन प्रेषित किया।कुंभीचौड़ निवासी पूर्व सैनिक चंदन सिंह ने ज्ञापन में कहा कि उनके पिता स्व. पंचम सिंह आजाद हिंद फौज के सिपाही थे। उन्होंने सनेह पट्टी के कुंभीचौड़ में कुछ बीघा जमीन खरीदी थी जिसमें से कुछ भूमि खाता खतौनी में दर्ज हो गई। जबकि कुछ भूमि दर्ज होने से रह गई थी। कुछ लोगों की नजर उनकी भूमि पर लगी है जो प्रापर्टी डीलरों के माध्यम से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा अपर आयुक्त गढ़वाल के कार्यालय से स्थगन आदेश लिया गया है।इस बीच कुछ लोगों ने एसडीएम कार्यालय को प्रार्थनापत्र देकर विवादित भूमि के सीमांकन व बाउंड्रीवाल के आदेश 18 फरवरी को करा लिया गया। अब उनके परिवार को डरा धमकाकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हालिया आदेश पर रोक लगाकर उनकी भूमि पर कब्जे के प्रयास पर रोक लगाने व मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।उधर, सनेह पट्टी की राजस्व उपनिरीक्षक सीता ने बताया कि चंदन सिंह व उनके परिजनों द्वारा अपर आयुक्त गढ़वाल से प्राप्त स्थगन आदेश की समयावधि समाप्त हो चुकी है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की ओर से भूमि की पैमाइश की गई।

#LandDisputeHeatsUpAgainInKumbhichaud #ObjectionRaisedOnMeasurementOrder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: कुंभीचौड़ में फिर गरमाया भूमि विवाद, पैमाइश के आदेश पर जताई आपत्ति #LandDisputeHeatsUpAgainInKumbhichaud #ObjectionRaisedOnMeasurementOrder #VaranasiLiveNews