Lalitpur: आंगन में बैठी पांच साल की मासूम को सांप ने डसा, इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार
ललितपुर के कस्बा बार में घर के आंगन में परिजनों के साथ बैठी पांच वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कस्बा बार निवासी आशीष की 5 वर्षीय पुत्री तमन्ना शुक्रवार की शाम 7 बजे घर के आंगन में अन्य परिजनों के साथ बैठी थी। इस दौरान एक युवक आंगन में रखी बाल्टी में भरे पानी से हाथ धोने लगा। तभी उसे बाल्टी में सांप दिखाई दिया तो हड़बड़ाहट में पानी से भरी बाल्टी गिर गई। जिससे पानी नीचे फैल गया और सांप आंगन में रेंगने लगा। इससे पहले कि कोई समझ पाता आंगन में बैठी तमन्ना के पैर में सांप लिपट गया और उसके पैर में डस लिया। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। किसी प्रकार परिजनों ने सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर लिया। परिजन तमन्ना को इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले गए। यहां चिकित्सकों ने तमन्ना को मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। परिजन तमन्ना को लेकर देर रात 12 बजे मेडिकल काॅलेज पहुंचे। साथ में वह लोग प्लास्टिक की बोरी में बंद किए सांप को भी लिए थे। यहां लोगों के पूछने पर परिजनों ने मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेंटर के बोरी से सांप को नीचे जमीन पर निकाल दिया। हालांकि सांप मरणासन्न अवस्था में था। जिसे वह वही पड़ा रहा। लेकिन लोगों में हड़कंप मच गया और वह दूर भागे। लोगों को डरा हुआ देखकर परिजनों ने सांप को पुनः प्लास्टिक की बोरी में रखा और वहां से चले गए। इधर इलाज के बाद मासूम तमन्ना की हालत में सुधार हुआ।
#CityStates #Lalitpur #InLalitpur #AnInnocentChildWasBittenByASnake #LalitpurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:32 IST
Lalitpur: आंगन में बैठी पांच साल की मासूम को सांप ने डसा, इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार #CityStates #Lalitpur #InLalitpur #AnInnocentChildWasBittenByASnake #LalitpurNews #VaranasiLiveNews
