Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरुष वर्ग में लक्ष्य और महिला वर्ग में उमंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में 25वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में पुरुष वर्ग से लक्ष्य और महिला वर्ग से उमंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। मीट का आयोजन प्राचार्य आनंद कादयान की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. रणवीर कादयान (पूर्व प्राचार्य) रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व पर संदेश दिया। खिलाड़ियों द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य कादयान ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। कार्यक्रम संयोजक विकास शास्त्री ने महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेल विधाओं में प्राप्त उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएन शर्मा (पूर्व प्राचार्य) उपस्थित रहे। यह सर्वश्रेष्ठ रहे खिलाड़ीपुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बीएससी द्वितीय वर्ष से लक्ष्य रहे। लक्ष्य ने विभिन्न दौड़ स्पर्धा सहित लंबी और ऊंची कूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा उमंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनीं गईं।

#LakshyaInTheMen'sCategoryAndUmangInTheWomen'sCategoryAreTheBestPlayers. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरुष वर्ग में लक्ष्य और महिला वर्ग में उमंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी #LakshyaInTheMen'sCategoryAndUmangInTheWomen'sCategoryAreTheBestPlayers. #VaranasiLiveNews