Jhajjar-Bahadurgarh News: महेंद्रा कप टी-20 में तेज शतक व उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने लक्ष्य दलाल

झज्जर। जिले के गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल ने एचसीए की तरफ से आयोजित हो रहे महेंद्रा कप टी-20 मैचों में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान लक्ष्य दलाल ने मैच में सबसे तेज शतक लगाने और एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से रोहतक चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली और गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में महेंद्रा कप आयोजन किया जा रहा है। एचसीए के डायरेक्टर अनिरुद्ध चौधरी और श्री राम नारायण क्रिकेट अकादमी के कोच अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में महेंद्रा कप आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में मल्टी-डे व टी-20 मैचों का आयोजन किया जा रहा है। महेंद्रा कप में कुल टीमें शामिल हैं। लक्ष्य दलाल टीम ब्लास्टर से मैच खेलते हैं। लक्ष्य दलाल ने टी-20 प्रतियोगिता में टीम वॉरियर की टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे तेज 23 गेंदोंं में शतक लगाया है। इस मैच में उन्होंने 26 गेंदो में सात चौकों व 12 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। इस मैच को टीम ब्लास्टर की टीम ने चार विकेट से जीता है जिसमें लक्ष्य दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद टीम राइडर के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में लक्ष्य दलाल ने एक पारी उच्चतम स्कोर बनाया। इस दौरान लक्ष्य दलाल ने 56 गेंदों में 10 चौकों व 24 छक्कों की मदद से 198 रन बनाए। इस मैच में भी लक्ष्य दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा मल्टी-डे मैचों में भी लक्ष्य दलाल ने दो शतक लगाए हैं। इसमें टीम स्ट्राइकर के खिलाफ खेले गए मैच में लक्ष्य दलाल ने 22 चौकों की मदद से 151 रन बनाए। वहीं, टीम फ्लायर्स के खिलाफ खेले गए मैच में लक्ष्य दलाल ने 16 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। अब लक्ष्य दलाल आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहा है।

#LakshyaDalalBecameThePlayerToScoreTheFastestCenturyAndTheHighestScoreInTheMahindraCupT20. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: महेंद्रा कप टी-20 में तेज शतक व उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने लक्ष्य दलाल #LakshyaDalalBecameThePlayerToScoreTheFastestCenturyAndTheHighestScoreInTheMahindraCupT20. #VaranasiLiveNews