Kullu News: लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बना विजेता

कुल्लू। पीपल जातर के दूसरे दिन नगर परिषद की ओर से आयोजित महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की टीमों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला शिलानाल महिला मंडल और मां फुंगणी के बीच हुआ। इसमें मां फुंगणी ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में खारका टीम ने शिव शक्ति टीम को हराकर जीत हासिल की। अंतिम मुकाबले में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने बिजली महादेव महिला मंडल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सभी टीमों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। हर मुकाबले में जीत के लिए जोरदार खींचतान हुई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा और दर्शकों ने प्रतिभागियों का खूब उत्साहवर्धन किया। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सचिन ठाकुर ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

#LakshmiSelfHelpGroupBecameTheWinner #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बना विजेता #LakshmiSelfHelpGroupBecameTheWinner #VaranasiLiveNews