Kaithal News: जमीन खरीदने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री देकर लाखों की ठगी
कैथल। अंबाला निवासी एक जसबीर सिंह ने अपने साथी पर जमीन खरीदने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री देकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जसबीर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैअंबाला निवासी जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2007 में उसने अपनी जमीन बेचने के बाद गुहला-चीका क्षेत्र में करीब 14 मरले जमीन खरीदी थी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी जमीन ली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन खरीदने की प्रक्रिया में भूपिंद्र सिंह उसकी मदद करता था और इंतकाल करवाने का कहकर जमीनों की रजिस्ट्रियां अपने पास ले गया था। उसने गांव थेह बनेड़ा में 12 एकड़ जमीन भी खरीदी गई थी, जिसकी रजिस्ट्री भी भूपिंद्र सिंह के पास थी। वह लंबे समय तक उस जमीन का ठेका भी देता रहा। जमीन में चार हिस्सेदार थे। वर्ष 2021 में उन्हें पता चला कि उन्हें दी गई रजिस्ट्री फर्जी थी। इस संबंध में वर्ष 2023 में उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी गई थी। इसके बाद कई बार पंचायतें भी हुईं। सितंबर 2025 में भूपिंद्र सिंह ने जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताते हुए उन्हें भुगतान करने की बात कही और 80 लाख रुपये तथा 70 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री देकर उसके साथ लाखों रुपये की ठगी की गई। साथ ही रुपये वापस मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। गुहला थाना जांच अधिकारी जसपाल ने बताया कि पुलिस ने गांव सद्दोपुर, अंबाला निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर गुहला थाना गांव भागल निवासी भूपिंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
#LakhsOfRupeesWereDefraudedByGivingFakeRegistryInTheNameOfBuyingLand. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 03:20 IST
Kaithal News: जमीन खरीदने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री देकर लाखों की ठगी #LakhsOfRupeesWereDefraudedByGivingFakeRegistryInTheNameOfBuyingLand. #VaranasiLiveNews
