लखीमपुर खीरी हिंसा: 'दरवाजे तोड़कर घरों में घुसी पुलिस, हमको और बच्चों को पीटा'; महिलाओं ने बताया दबिश का सच

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज के मोतीपुर गांव में मंगलवार शाम को हुए बवाल के बाद से दहशत का माहौल है। गांव की महिलाओं का आरोप है कि रात को दरवाजे तोड़कर पुलिसकर्मी घरों में घुसे। उन्होंने घर में मिली महिलाओं और किशोरियों तक को पीटा। पुलिस ने कहीं चारपाइयां तोड़ डालीं, तो कहीं एलसीडी। गांव निवासी आरती देवी पत्नी अरविंद ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर डंडों से मारा, जिसके निशान शरीर पर हैं। आरोप है कि पुलिस उनके नाबालिग पुत्र अनांशु (12 वर्ष) को पकड़ ले गई। बारह वर्षीय नीतू पुत्री सूरज ने बताया कि पुलिस ने घरों में जबरन घुसकर महिलाओं और किशोरियों को मारा-पीटा।

#CityStates #LakhimpurKheri #Bareilly #LakhimpurKheriViolence #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखीमपुर खीरी हिंसा: 'दरवाजे तोड़कर घरों में घुसी पुलिस, हमको और बच्चों को पीटा'; महिलाओं ने बताया दबिश का सच #CityStates #LakhimpurKheri #Bareilly #LakhimpurKheriViolence #VaranasiLiveNews