लेक फेस्टिवल: लोक संगीत-नृत्य से मचेगा धमाल
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में शुक्रवार से 22 फरवरी तक लेक फेस्टिवल मनाया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान दो दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय लोक संगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। पर्यटकों के लिए बोटिंग सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही लेजर शो, बेबी शो और अन्य कार्यक्रम भी होंगे।उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन तथा स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से सलूणी व तीसा क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजातलेरू में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लेख फेस्टिवल की तैयारियों का एसडीएम सलूणी ने निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान आयोजन स्थल पर की जा रही सभी व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कनवर सिंह, जेई ब्लॉक विक्रम सिंह, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता सौरभ ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#ChambaNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 22:24 IST
लेक फेस्टिवल: लोक संगीत-नृत्य से मचेगा धमाल #ChambaNewsHpNews #VaranasiLiveNews
