Meerut: मजदूरी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मजदूरी कर लौटते समय हुआ हादसा भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई निवासी मदन (20) पुत्र चंद्र पाल रविवार सुबह अपनी बाइक से मजदूरी करने मेरठ गया था। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे वह काम खत्म कर गांव लौट रहा था। इसी दौरान भावनपुर गांव के बाहरी छोर पर स्थित ईदगाह के पास विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
#CityStates #Muzaffarnagar #मेरठसमाचार #भावनपुरहादसा #सड़कदुर्घटना #अज्ञातवाहन #बाइकसवारमजदूर #मदनकीमौत #भावनपुरथाना #जोगेंद्रसिंह #मेरठसड़कहादसा #उत्तरप्रदेशसमाचार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 10:26 IST
Meerut: मजदूरी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ #CityStates #Muzaffarnagar #मेरठसमाचार #भावनपुरहादसा #सड़कदुर्घटना #अज्ञातवाहन #बाइकसवारमजदूर #मदनकीमौत #भावनपुरथाना #जोगेंद्रसिंह #मेरठसड़कहादसा #उत्तरप्रदेशसमाचार #VaranasiLiveNews
