कुराश: बड़ी बहन ने अंतरराष्ट्रीय के लिए क्वालिफाई किया, दो राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता; खिले चेहरे
Varanasi News: वाराणसी के मथुरापुर के भर्थरा गांव की पटेल सिस्टर्स ने लगातार मेहनत के दम पर कुराश में सफलता पाई है। तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन प्रीति ने 68वें स्कूल खेलों में बेहतर प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल भोपाल में हुआ। इसमें क्वालिफाई करने वाली वाराणसी की प्रीति पटेल ने न सिर्फ ट्रायल पास किया बल्कि एक महीने तक अहमदाबाद शिविर में प्रशिक्षण लिया। प्राची के अलावा उनकी दो जुड़वा बहनों प्राची और शशि ने भी लगातार दो साल तक राष्ट्रीय स्कूली खेलों में पदक जीते। अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता जुलाई में कजाकिस्तान में खेली जाएगी। मथुरापुर की सगी बहनों ने कुराश की 68वीं राष्ट्रीय स्कूली में स्वर्ण पदक जीतकर यूपी को चैंपियन भी बनाया था। 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।
#CityStates #Varanasi #KurashGame #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 23:31 IST
कुराश: बड़ी बहन ने अंतरराष्ट्रीय के लिए क्वालिफाई किया, दो राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता; खिले चेहरे #CityStates #Varanasi #KurashGame #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
