हिमाचल: छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जालंधर में बेच दी पिकअप जीप; 75 हजार रुपये बरामद
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में करीब छह लाख रुपये की जापानी फल की खेप के कथित गबन मामले में भुंतर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 300 पेटियां जापानी फल लेकर निकले पिकअप जीप के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर फल की खेप को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय वाहन सहित गायब कर दिया था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पिकअप जीप को जालंधर में बेच दिया था। पुलिस के अनुसार, एक व्यापारी ने भुंतर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने सब्जी मंडी भुंतर में विभिन्न आढ़तियों की दुकानों से करीब 300 पेटियां जापानी फल खरीदी थीं। इस माल को एक पिकअप जीप में लोड करवाकर कोलकाता सब्जी मंडी भेजने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाना था। निर्धारित जगह पर नहीं पहुंचा फल, मोबाइल भी मिले बंद शिकायतकर्ता के मुताबिक, फल की पेटियां लेकर चालक और परिचालक वाहन सहित रवाना हुए थे, लेकिन वे माल को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय कहीं अन्य जगह ले गए। काफी समय तक माल की जानकारी नहीं मिलने पर व्यापारी ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। व्यापारी ने आरोप लगाया कि चालक और परिचालक ने बेईमानी से फल की खेप को किसी अन्य स्थान पर बेच दिया। शिकायत में माल की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई।
#CityStates #Kullu #Shimla #HimachalPradesh #KulluJapaneseFruitTheftCase #BhuntarPoliceArrest #HimachalPradeshCrimeNews #JapanesePersimmonFruitMissing #300BoxesFruitTheft #TwoAccusedArrestedBilaspur #PickupVehicleSoldInJalandhar #KulluPoliceInvestigation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 13:21 IST
हिमाचल: छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जालंधर में बेच दी पिकअप जीप; 75 हजार रुपये बरामद #CityStates #Kullu #Shimla #HimachalPradesh #KulluJapaneseFruitTheftCase #BhuntarPoliceArrest #HimachalPradeshCrimeNews #JapanesePersimmonFruitMissing #300BoxesFruitTheft #TwoAccusedArrestedBilaspur #PickupVehicleSoldInJalandhar #KulluPoliceInvestigation #VaranasiLiveNews
