Kullu News: कुल्लू शहर जाम से बेहाल, सरवरी से गांधीनगर तक रेंगते रहे वाहन
पीपल जातर मेला और संत समागम से बढ़ा दबाव, 5 मिनट का सफर बना आधे घंटे कासंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सरवरी से गांधीनगर तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। सामान्य तौर पर तीन से पांच मिनट में तय होने वाला सरवरी से ढालपुर का सफर आधे घंटे तक खिंच गया, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहर में जाम की मुख्य वजह पीपल जातर मेले और निरंकारी संत समागम को माना जा रहा है। मेले के लिए लगाई गई अस्थायी मार्केट और समागम के चलते शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान में किए गए बदलावों ने भी स्थिति को और जटिल बना दिया है।शनिवार को सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों सौरव, अमित, अशोक और यतिन ने बताया कि अंतरराज्यीय बस अड्डे से ढालपुर पहुंचने में उन्हें 35 से 40 मिनट का समय लगा। वहीं, अन्य यात्रियों मोनिका, शानवी, रितिका, अमन और नितिन ने भी जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी की बात कही।पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस और होमगार्ड के जवानों के साथ संत समागम के स्वयंसेवक शहर के विभिन्न चौकों पर तैनात हैं, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके।
#KulluCitySuffersFromTrafficJam #VehiclesCrawlFromSarvariToGandhinagar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 17:09 IST
Kullu News: कुल्लू शहर जाम से बेहाल, सरवरी से गांधीनगर तक रेंगते रहे वाहन #KulluCitySuffersFromTrafficJam #VehiclesCrawlFromSarvariToGandhinagar #VaranasiLiveNews
