Ujjain News: अक्षय तृतीया पर कृष्णा गुरुजी करेंगे नवजातों का स्वागत, प्रसूताओं को ड्रायफ्रूट लड्डू का वितरण
रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उज्जैन में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की धूम रहेगी। जहां एक ओर महाकालेश्वर मंदिर से भव्य यात्रा निकलेगी और सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा, वहीं इंदौर के आध्यात्मिक गुरु कृष्णा मिश्रा इस अवसर को सेवा कार्य से जोड़ते हुए अनोखी पहल करेंगे। जानकारी के अनुसार कृष्णा गुरुजी पिछले पांच वर्षों से त्योहारों को मानव सेवा से जोड़ते आ रहे हैं। इस वर्ष भी वे अक्षय तृतीया के दिन सुबह 10:30 बजे चरक अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशुओं का स्वागत करेंगे। इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों को कपड़े भेंट किए जाएंगे, वहीं प्रसूताओं को ड्रायफ्रूट के लड्डू देकर उनका सम्मान किया जाएगा। कृष्णा गुरुजी का कहना है कि अक्षय तृतीया अत्यंत पावन दिन है और इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे विशेष माने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नवजात भविष्य में समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगे।
#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainNews #AkshayaTritiya #NewbornWelcome #KrishnaGuru #ServiceInitiative #CharakHospital #DryFruitLaddoos #ReligiousEvent #MpNews #UjjainUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 19:54 IST
Ujjain News: अक्षय तृतीया पर कृष्णा गुरुजी करेंगे नवजातों का स्वागत, प्रसूताओं को ड्रायफ्रूट लड्डू का वितरण #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainNews #AkshayaTritiya #NewbornWelcome #KrishnaGuru #ServiceInitiative #CharakHospital #DryFruitLaddoos #ReligiousEvent #MpNews #UjjainUpdate #VaranasiLiveNews
