Bihar: आधी रात, कोसी एक्सप्रेस और आग का तांडव, दीनापट्टी के पास धू-धू कर जला कोच, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार के मधेपुरा जिले के दीनापट्टी के समीप शुक्रवार की देर रात पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना रात करीब 11:20 बजे की बताई जा रही है। कोच के नीचे से उठा धुआं जानकारी के अनुसार, ट्रेन के जनरल कोच संख्या एस-5 के नीचे की ओर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसे देख यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में जब कोच के नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया तो कुछ सतर्क यात्रियों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को आगाह किया, लेकिन शुरुआती क्षणों में कई यात्रियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। धुआं बना आग, मची भगदड़ इसी बीच ट्रेन कुछ दूरी तक आगे बढ़ती रही, लेकिन देखते ही देखते धुआं तेज होकर आग की लपटों में बदल गया। हालात बिगड़ते देख यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए कोच से उतरने लगे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ट्रेन को तुरंत रोका गया। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग आधे घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें:जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय! कोई हताहत नहीं, जांच शुरू राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद ट्रेन को फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

#CityStates #Bihar #Kosi #BiharNews #MadhepuraNews #KosiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 08:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: आधी रात, कोसी एक्सप्रेस और आग का तांडव, दीनापट्टी के पास धू-धू कर जला कोच, बाल-बाल बचे यात्री #CityStates #Bihar #Kosi #BiharNews #MadhepuraNews #KosiNews #VaranasiLiveNews