Korean Game Addiction: कोरियन सुंदरता भारतीय अभिभावकों को दिखा रही कुरूप चेहरा, बच्चों के लिए बढ़ी चिंता

कोरियन सुंदरता भारतीय अभिभावकों को कुरूप चेहरे दिखा रही है। गाजियाबाद की घटना इसका एक उदाहरण मात्र है। इससे अभिभावकों की बच्चों के प्रति चिंता बढ़ गई है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.जया नवानी के अनुसार भारत में कोरियन संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से मानसिक विकृति के शिकार हुए दून के करीब पांच लोग उनके पास पहुंच चुके हैं। कोरियन संस्कृति का प्रभाव इतना अधिक है कि किशोरियां अपने अभिभावकों से भारत छोड़ने तक की जिद करती हैं। यहां तक की उनके मन में भारतीय मूल के लड़कों के प्रति नफरत पैदा हो रही है। उन्होंने इस तरह के दो मामलों का जिक्र भी किया। पहले मामले में एक किशोरी कोरियन संस्कृति पर आधारित बॉय बैंड, जिसे बैंगटन सोनयेओंदन (बीटीएस) कहते हैं, उसके कैंप के लिए कोरिया जाने की जिद कर रही थी। इसके अलावा एक युवती ने उनसे कहा कि जब से उसने कोरियन सीरियल देखना शुरू किया है उसके मन में भारतीय लड़कों के प्रति नफरत पैदा होने लगी है। उसे कोरियन मूल के लड़के से ही शादी करनी है। दोनों के अभिभावक उनकी ओपीडी में पहुंचे थे। अब गाजियाबाद से सामने आई कोरियन लवर गेम की प्रशंसक तीन बहनों की एक साथ जान देने की घटना ने अभिभावकों की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। डॉ.नवानी के मुताबिक किशोरों में बढ़ रहा फोन का अत्यधिक इस्तेमाल इसके पीछे का मुख्य कारण है। उनके अधिक समय तक बार-बार कोरियन सामग्री देखने से मस्तिष्क में डोपामाइन का स्तर बढ़ रहा है। यह उन्हें इसका आदी बना रहा है। Dehradun:गुंजन हत्याकांड; एसपी विशाखा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, चौकी के रिकॉर्ड भी देखे

#CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #KoreanBeauty #KoreanLoveGame #GhaziabadCase #ThreeSistersSuicide #Korea #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 23:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Korean Game Addiction: कोरियन सुंदरता भारतीय अभिभावकों को दिखा रही कुरूप चेहरा, बच्चों के लिए बढ़ी चिंता #CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #KoreanBeauty #KoreanLoveGame #GhaziabadCase #ThreeSistersSuicide #Korea #VaranasiLiveNews