क्या बंगाल में हिंदी थोप रही है भाजपा सरकार?: विवाद के बाद केएमसी ने बदला पोस्टर, ममता गुट ने तेज किया हमला
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने 'साफ-सुथरे शहर' में देवी दुर्गा का स्वागत करने वाले एक बंगाली पोस्टर की भाषा बदल दी। इस पर ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने इस अभियान में हिंदी शब्दों को कथित तौर पर थोपने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया था। बता दें कि दुर्गा पूजा के दौरान 10 से 21 अक्तूबर तक शहर में चलाए जा रहे सफाई अभियान के पोस्टर पर लिखा था- 'मायेर कोरबो स्वच्छता से स्वागत' (मां दुर्गा का स्वागत स्वच्छता से करेंगे)। इसमें एक ही वाक्य में बंगाली और हिंदी वाक्यांशों का मिश्रण था। बाद में, नगर निकाय ने इसे बदलकर 'स्वच्छतार साथे मां के स्वागत जनाई' कर दिया, जो उसी अर्थ वाला एक बंगाली वाक्य है। ये भी पढ़ें:क्या सांसद होने की भी कोई अहमियत नहीं रही: जॉन ब्रिटास ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, मारपीट का दावा केएमसी और सरकार दोनों के लोगो वाले इस पोस्टर को निगम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। निगम अभी एक एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) द्वारा चलाया जा रहा है। राज्य के सबसे बड़े नगर निकाय में इस साल के आखिर में चुनाव होने की संभावना है। हालांकि, अभियान सामग्री में हिंदी और बंगाली वाक्यांशों के मिश्रण ने राज्य की पूर्व सत्ताधारी पार्टी को नाराज कर दिया। ममता गुट ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए ममता एआईटीसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऐसा लगता है कि केएमसी द्वारा पोस्ट की गई किसी भी चीज की प्रूफरीडिंग नहीं की जाती है। कब तक हमारी खूबसूरत भाषा का सत्यानाश किया जाता रहेगा। पार्टी ने इसके पीछे भाजपा सरकार का हाथ बताया। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए बंगाल पर हिंदी थोपना बंद करें, हिंदी थोपना बंद करें, अभी। सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हैरानी जताई कि क्या उन्होंने बचपन में गलत बांग्ला सीखी थी या बिना किसी को बताए भाषा बदल गई है। ये भी पढ़ें:क्या देश में हैं आपातकाल जैसे हालात: शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा, पीएम को कहा- मोगैंबो मोदी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी भाजपा सरकार पर हमला किया और जरूरी सुधार करने की मांग की। उन्होने कहा, 'यह क्या है क्या यह बंगाली है क्या आप मजाक कर रहे हैं भाजपा पश्चिम बंगाल पर और कितना बुरा कल्चर थोपेगी वे बंगाली भाषा को और कितना बिगाड़ेंगे इसे तुरंत हटाएं, इसे बदलें, सही बंगाली लिखें, कॉर्पोरेशन की हालत भी वैसी ही खराब है, जैसी यह लिखावट है।'इस आलोचना के बाद, केएमसी ने भाषा बदली और एक नया स्लोगन लगाया- 'स्वच्छतार साथे मा के स्वागत जनाई' (हम सफाई के साथ देवी का स्वागत करते हैं) और हिंदी वाला वाक्यांश हटा दिया। हालांकि, नए पोस्टर के सबसे ऊपर मूल वाक्यांश 'स्वच्छता से स्वागत' को बनाए रखा गया।
#IndiaNews #International #KolkataMunicipalCorporation #Kmc #DurgaPuja #LanguageControversy #WestBengal #BjpGovernment #MamataAitc #AbhishekBanerjee #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 15:57 IST
क्या बंगाल में हिंदी थोप रही है भाजपा सरकार?: विवाद के बाद केएमसी ने बदला पोस्टर, ममता गुट ने तेज किया हमला #IndiaNews #International #KolkataMunicipalCorporation #Kmc #DurgaPuja #LanguageControversy #WestBengal #BjpGovernment #MamataAitc #AbhishekBanerjee #VaranasiLiveNews
