Ambala News: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रहेगी रद्द
- 19 से 25 दिसंबर तक रेल यातायात रहेगा प्रभावितसंवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। उत्तर रेलवे ने आसनसोल मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 19 से 25 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुराने आर्च ब्रिज को हटाने तथा अंडाल स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इस मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ के मार्ग बदले गए हैं और कुछ को पुनर्निर्धारित किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 और 23 दिसंबर को शामिल हैं। इसी तरह, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को काहना-सैंथिया-रामपुरराहट-गुमनी-भागलपुर-किऊल के रास्ते चलेगी। 12316 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 22 दिसंबर को बदले मार्ग से चलेगी। 12381 हावड़ा-सूबेदारगंज 23 दिसंबर को और 12382 सूबेदारगंज-हावड़ा 22 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 13142 जम्मूतवी-हावड़ा 21 दिसंबर को और 12266 बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को भी बदले मार्ग से चलेंगी। एक ट्रेन को पुनर्निर्धारित भी किया गया है। 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 23 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 150 मिनट की देरी से दोपहर 3:30 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी।रद्द और परिवर्तित ट्रेनों का विवरणरद्द हुई ट्रेनों में कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 और 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में कोलकाता-अमृतसर, अमृतसर-कोलकाता, हावड़ा-सूबेदारगंज, सूबेदारगंज-हावड़ा, जम्मूतवी-हावड़ा और बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस शामिल हैं।यात्रियों के लिए सूचनाउत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने का आग्रह किया। यात्री रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं। आधिकारिक एनटीईएस एप के माध्यम से भी सही स्थिति जांची जा सकती है।
#Kolkata-JammuTawiExpressToRemainCancelledDueToTrafficBlock #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:59 IST
Ambala News: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रहेगी रद्द #Kolkata-JammuTawiExpressToRemainCancelledDueToTrafficBlock #VaranasiLiveNews
