Una News: कृषि विभाग बंगाणा में 2 जून से उपलब्ध होंगे खरीफ फसलों के बीज
बंगाणा (ऊना)। खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत कृषि विभाग बंगाणा द्वारा किसानों को मक्का, ज्वार एवं बाजरा के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारी सतपाल धीमान ने बताया कि 2 जून से कृषि विभाग कार्यालय बंगाणा में किसानों को इन फसलों के बीज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान बीज प्राप्त करते समय अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। विभाग का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध करवाना है, जिससे वे खरीफ फसलों की बुवाई समय पर कर सकें और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने क्षेत्र के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि पर कार्यालय पहुंचकर बीज प्राप्त करें तथा खरीफ फसलों की खेती को बढ़ावा दें।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 18:58 IST
Una News: कृषि विभाग बंगाणा में 2 जून से उपलब्ध होंगे खरीफ फसलों के बीज #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
