Dehradun News: श्रद्धा के साथ मनाया खालसा सर्जना दिवस
सेलाकुई। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में खालसा सर्जना दिवस श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निशान साहिब पर बसंती झंडा चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने सेवा की और गुरुद्वारा परिसर में शब्द कीर्तन गायन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर सुभारती अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में लोगों की बीपी, शुगर सहित अन्य जरूरी जांचें की गई। इस दौरान रवि कंचन ने लोगों को तेज धूप से बचाव व स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। ज्ञानी भाई रमनदीप सिंह ने बताया मंगलवार को बैसाखी समागम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। संगत ने लंगर में प्रसादा ग्रहण किया।
#KhalsaSarjanaDiwasCelebratedWithReverence #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:47 IST
Dehradun News: श्रद्धा के साथ मनाया खालसा सर्जना दिवस #KhalsaSarjanaDiwasCelebratedWithReverence #VaranasiLiveNews
