गुरुमंत्र : विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए जरूरी है प्रोत्साहन
विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए सही माहौल और प्रोत्साहन देना प्रभावी होता है। इसके लिए सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि वे आसानी से उन्हें पूरा कर सकें। कहानियों, उदाहरणों, चित्रों, वीडियो और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को रोचक बनाया जा सकता है। छोटी-सी सफलता पर भी उनकी मेहनत की सराहना करनी चाहिए। विषयों को उनके शौक और भविष्य के सपनों से जोड़कर समझाने से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। विद्यार्थियों को रोजाना एक निश्चित समय पर पढ़ने की आदत डालने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। हर विद्यार्थी की सीखने की क्षमता और गति अलग होती है। इसलिए उनकी तुलना दूसरे विद्यार्थियों से करने के बजाय उनकी अपनी प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। सफल लोगों के संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है। अभिभावकों और शिक्षकों को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां विद्यार्थी बिना किसी डर के सवाल पूछ सकें और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विद्यार्थियों को समझाया जाए कि पढ़ाई केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है, बल्कि ज्ञान हासिल करने, जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का रास्ता है। उचित मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक प्रोत्साहन से उनमें सीखने की इच्छा विकसित की जा सकती है।- लाल सिंह, स्नातकोत्तर शिक्षक, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गुरुग्राम
#KeyTip:EncouragementIsEssentialToSparkStudents'InterestInStudies. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 20:33 IST
गुरुमंत्र : विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए जरूरी है प्रोत्साहन #KeyTip:EncouragementIsEssentialToSparkStudents'InterestInStudies. #VaranasiLiveNews
