Kushinagar News: केरल पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा, निशानदेही पर सोना बरामद

मथौली (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव निवासी एक युवक को केरल पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। कार्रवाई के बाद केरल पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। गौनरिया गांव निवासी सूरज राय (25) कुछ माह पूर्व रोजगार की तलाश में केरल गया था। वहां वह त्रिशूर जिले के कुलम क्षेत्र में पेंटिंग का कार्य करता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने एक मकान से सोने के आभूषण चोरी कर लिए और बाद में अपने गांव लौट आया। बताया जाता है कि सोमवार रात सूरज राय अपनी मां के साथ अजीजनगर चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में सो रहा था। इसी दौरान वाहन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। शुरुआत में परिजन और स्थानीय लोग कुछ समझ नहीं सके। बाद में पुलिस टीम ने स्वयं को केरल से आई जांच टीम बताते हुए युवक को साथ ले जाने की जानकारी दी। केरल पुलिस सूरज को लेकर हाटा कोतवाली पहुंची, जहां पूछताछ में उसने कथित तौर पर चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी किए गए सोने को हाटा क्षेत्र के एक दुकानदार को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद उसकी निशानदेही पर आभूषण बरामद कर लिए गए।--------बहन ने दी डायल 112 को सूचना-मंगलवार सुबह सूरज की बहन खुशी ने अपने भाई नीरज को घटना की सूचना दी। उस समय नीरज मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया था। युवक के अचानक गायब होने पर परिजनों ने आशंका के चलते डायल-112 पर सूचना देकर अपहरण की संभावना जताई। सूचना मिलने पर कप्तानगंज चौकी प्रभारी अंकित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। वाहन का नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि संबंधित वाहन केरल पुलिस का था और युवक को चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया है।-----------केरल पुलिस चोरी के एक मामले में सूरज राय को कोतवाली लाई थी। पूछताछ के दौरान चोरी की बात आरोपी स्वीकार किया और आरोपी के निशानदेही पर जिस दुकानदार के यहां आभूषण बेचा था वहां से बरामद पुलिस ने किया। केरल पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई। संजय दुबे, कोतवाल हाटा

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: केरल पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा, निशानदेही पर सोना बरामद #KushinagarNews #VaranasiLiveNews