केरल में पिता-बेटी की मौत में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि; पुलिस ने तेज की जांच

केरल के एलमक्कारा में छह साल की बच्ची और उसके पिता की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में मौत से पहले बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा यह घटना 16 जनवरी की है। उस दिन बच्ची को कथित तौर पर जहर दिया गया था और उसके पिता ने किराए के घर में खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पिछले एक साल से बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा था। बच्ची की मां ने जांच टीम को बताया कि परिवार को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जिस दिन पिता और बेटी मृत पाए गए, उस दिन उसके पति के साथ पैसे के मामले को लेकर झगड़ा हुआ था। ये भी पढ़ें:US:कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का छह दिन बाद मिला शव, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया जांच में जुटी पुलिस मामले को लेकर एलमक्कारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि वे जल्द ही रिश्तेदारों और परिवार के करीबियों के बयान दर्ज करेंगे। पुलिस उस स्कूल के शिक्षकों से भी बात करेगी जहां बच्ची पढ़ती थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना वाले दिन घर में कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट की धाराएं जोड़ दी हैं। पहले इसे केवल अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया गया था। अन्य वीडियो-

#IndiaNews #National #ElamakkaraCase #Six-year-oldGirlDeath #PostmortemReportRevelation #PocsoActIndia #FamilyDisputeIncident #SuspectedPoisoningCase #PoliceInvestigationKerala #CctvFootageProbe #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




केरल में पिता-बेटी की मौत में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि; पुलिस ने तेज की जांच #IndiaNews #National #ElamakkaraCase #Six-year-oldGirlDeath #PostmortemReportRevelation #PocsoActIndia #FamilyDisputeIncident #SuspectedPoisoningCase #PoliceInvestigationKerala #CctvFootageProbe #VaranasiLiveNews