सीएम सतीशन का पहला दिल्ली दौरा: खरगे-वेणुगोपाल संग बंद कमरे में हुई मुलाकात, राहुल गांधी से संगठन पर बात

केरल की सत्ता में 10 साल बाद वापसी करने वाले यूडीएफ के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली पहुंच गए हैं। पद संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है। शनिवार को उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं। जीत के लिए हाईकमान का कहा शुक्रिया सतीशन शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। दिल्ली स्थित केरल हाउस में कार्यकर्ताओं ने देर रात तक उनका जोरदार स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, सतीशन ने चुनाव अभियान में मिले पूरे समर्थन के लिए कांग्रेस हाईकमान का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री ने एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से बंद कमरे में मुलाकात की। नई सरकार और नए अध्यक्ष पर बात इन बैठकों में सिर्फ शिष्टाचार नहीं, बल्कि कई अहम मुद्दों पर बात हुई। नई यूडीएफ सरकार कैसे काम करेगी और उसकी नीतियां क्या होंगी, इसे लेकर बड़े नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केरल कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश चल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस अहम मुद्दे पर भी शीर्ष नेतृत्व के साथ गहरा मंथन हुआ है। यह भी पढ़ें:केरल में सतीशन कैबिनेट का गठन पूरा:14 विधायक पहली बार बने मंत्री, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी पीएम मोदी से मुलाकात के आसार सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री सतीशन अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस शिष्टाचार भेंट की कोई पक्की या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने लेफ्ट को हराकर 10 साल के लंबे अंतराल के बाद केरल की सत्ता में दमदार वापसी की है।

#IndiaNews #National #VdSatheesan #KeralaCm #DelhiVisit #SoniaGandhi #RahulGandhi #UdfGovernment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम सतीशन का पहला दिल्ली दौरा: खरगे-वेणुगोपाल संग बंद कमरे में हुई मुलाकात, राहुल गांधी से संगठन पर बात #IndiaNews #National #VdSatheesan #KeralaCm #DelhiVisit #SoniaGandhi #RahulGandhi #UdfGovernment #VaranasiLiveNews