अपनी संस्कृति को जीवित रखना सच्चे नागरिक की पहचान : जैन

माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। दूसरे देश में जाकर अपनी संस्कृति को जीवित रखना सच्चे नागरिक की पहचान है। संस्था के माध्यम से संगठन एवं भाईचारा मजबूत होता है। समस्याओं का समाधान होता है। ये बातें नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने नेपाली मूल के नागरिकों की ओर से गठित श्री पशुपति नाथ सामाजिक सोसाइटी के प्रथम सम्मेलन में कही। उन्होंने सोसाइटी की ओर से भविष्य की योजनाओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान समाज की बेटियों ने धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सम्मेलन के दौरान सोसाइटी ने संकल्प लिया कि शहर में पशुपतिनाथ मंदिर, सामुदायिक भवन का निर्माण, गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद, भूखे व्यक्ति की अन्न सेवा, प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण, महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर दिलवाने के लिए कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।राजीव जैन ने सोसाइटी के कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृष्ण नाथ पांडेय, शिव लाल, निशा, जीवन शर्मा, राजू पांडे, अनिशा, अनु थापा, तारा देवी, घनश्याम भुषाल, ऋषि पाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

#KeepingOne'sCultureAliveIsTheHallmarkOfATrueCitizen:Jain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपनी संस्कृति को जीवित रखना सच्चे नागरिक की पहचान : जैन #KeepingOne'sCultureAliveIsTheHallmarkOfATrueCitizen:Jain #VaranasiLiveNews