Jammu: कठुआ रेलवे स्टेशन अब शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर, हर मुसाफिर को याद दिलाएगा बलिदान की कहानी

कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन के पास के ही चक राम सिंह के रहने वाले थे। इससे उनके गांव में खुशी की लहर है। परिवारीजन और क्षेत्रवासी दो वर्ष से स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन चौधरी के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। शहर के बीचोबीच स्थित चौक का नामकरण पहले ही कैप्टन के नाम पर किया जा चुका है। बीते दिसंबर में रेलवे ने तिनसुकिया से दिल्ली चलने वाली एक ट्रेन का इंजन भी शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के नाम पर समर्पित किया था। कठुआ शहर में स्मारक है जिसका रखरखाव शहीद का परिवार करता है। हर साल उनके शहीदी दिवस और जन्मदिन पर सामूहिक आयोजन किया जाता है। कैप्टन चौधरी का 18वां बलिदान दिवस तीन दिन पहले 27 जनवरी को ही मनाया गया था। शहीद के पिता कर्नल (रिटायर्ड) प्यारा लाल चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन ने बलिदान को सम्मान दिया, इससे हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन चौधरी के नाम पर यह स्टेशन युवाओं को प्रेरणा देगा और यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को देशभक्ति से जोड़ता रहेगा। मेरे बेटे की स्मृति सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। कैप्टन चौधरी की माता सत्या देवी ने कहा कि मेरा बेटा अपने छोटे से जीवन में बहादुरी की जो कथा लिख गया वह हमेशा याद रखी जाएगी।

#CityStates #Kathua #KathuaRailwayStationNaming #MartyrCaptainSunilKumarChoudhary #MartyrMemorialKathua #KirtiChakraWinnerCaptainChoudhary #SenaMedalAwarded #ManojSinhaOrder #JammuKashmirNewsKathuaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu: कठुआ रेलवे स्टेशन अब शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर, हर मुसाफिर को याद दिलाएगा बलिदान की कहानी #CityStates #Kathua #KathuaRailwayStationNaming #MartyrCaptainSunilKumarChoudhary #MartyrMemorialKathua #KirtiChakraWinnerCaptainChoudhary #SenaMedalAwarded #ManojSinhaOrder #JammuKashmirNewsKathuaNews #VaranasiLiveNews