काशी विद्यापीठ: परीक्षा फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरना पड़ा भारी, अनुपस्थित हो गए कई विद्यार्थी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा के फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरने का मामला सामने आया है। इस वजह से बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित हो गए। इस शिकायत के बाद अब विवि की परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों को सही तरीके से ओएमआर शीट भरने के बारे में बताने को कहा है। विवि में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से कॉपी के पहले पेज पर रोल नंबर को गोला करना होता है। परीक्षा के समय विद्यार्थी कॉपी में अपने रोल नंबर को सही तरीके से गोला नहीं कर रहे हैं। रोल नंबर के जो गोले हैं, उन्हें विद्यार्थी या तो गलत तरीके से काला कर रहे हैं या अपूर्ण काला कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि इस बारे में कई बार कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ओएमआर शीट सही तरीके से भरवाने को कहा गया है। साथ ही कॉलेजों के प्राचार्यों को कॉपियों में होने वाली गलतियों की जानकारी के उद्देश्य से गलत रोल नंबर वाली कॉपियों का मॉडल भी भेजा है। इस तरह की गलतियों की वजह से ही रिजल्ट में संबंधित परीक्षार्थी को अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने पिछले दिनों विवि में प्रदर्शन भी किया था।

#CityStates #Varanasi #KashiVidyapith #VaranasiNews #Mgkvp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 23:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी विद्यापीठ: परीक्षा फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरना पड़ा भारी, अनुपस्थित हो गए कई विद्यार्थी #CityStates #Varanasi #KashiVidyapith #VaranasiNews #Mgkvp #VaranasiLiveNews