वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, पांच राज्यों तक सफर हुआ आसान
देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वैसे ही वाराणसी यूपी का पहला ऐसा शहर बन गया जहां से 9 वंदे भारत ट्रेनों का आना-जाना होता है। यह काम आठ साल में हुआ है। वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए 3 और दिल्ली से वाराणसी आने के लिए तीन वंदे भारत हैं। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन काशी के लिए 15 फरवरी 2019 को हुआ था। अब आठ साल का समय बीत गया और 9 वंदे भारत काशी से चल रही हैं। इसके जरिये 5 राज्यों (यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश) तक लोगों की पहुंच आसान हो गई है।
#CityStates #Varanasi #VandeBharatTrain #VaranasiVandeBharat #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 21:02 IST
वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, पांच राज्यों तक सफर हुआ आसान #CityStates #Varanasi #VandeBharatTrain #VaranasiVandeBharat #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
