करवा चौथ फोटो पोज: चांद के सामने कपल्स जरूर ट्राई करें ये 10 रोमांटिक पोज, तस्वीरें देख हर कोई करेगा तारीफ!

Romantic Couple Poses for Karwa Chauth: करवा चौथ पति-पत्नी के प्यार, विश्वास और खूबसूरत रिश्ते का खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। वहीं, बदलते ट्रेंड के साथ अब करवा चौथ पर फोटोशूट का क्रेज भी काफी बढ़ गया है। हर कपल चाहता है कि इस खास दिन की तस्वीरें इतनी खूबसूरत हों कि उन्हें वर्षोंतक यादों के रूप में संजोकर रखा जा सके। अगर आप भी करवा चौथ पर अपने पति के साथ शानदार तस्वीरें खिंचवाना चाहती हैं, तो सही पोज चुनना बेहद जरूरी है। पारंपरिक साड़ी, खूबसूरत लहंगा, हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ा और करवा चौथ की सजी हुई थाली तस्वीरों की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे स्टूडियो या प्रोफेशनल फोटोशूट की जरूरत नहीं है। घर की छत, बालकनी या हल्की रोशनी वाली जगह पर भी शानदार कपल फोटो क्लिक कराई जा सकती हैं। इस करवा चौथ आप ट्रेडिशनल, रोमांटिक और कैंडिड पोज का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। छलनी से चांद देखने वाला पोज हो या पति के साथ हाथों में हाथ डालकर मुस्कुराने वाली तस्वीर, हर अंदाज आपके रिश्ते की खूबसूरती बयां कर सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के 10 ऐसे कपल पोज आइडियाज, जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों को खास और यादगार बना सकती हैं

#Relationship #National #KarwaChauth2026 #CouplePose #HusbandWifePhotoPose #RomanticPhotoshoot #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ फोटो पोज: चांद के सामने कपल्स जरूर ट्राई करें ये 10 रोमांटिक पोज, तस्वीरें देख हर कोई करेगा तारीफ! #Relationship #National #KarwaChauth2026 #CouplePose #HusbandWifePhotoPose #RomanticPhotoshoot #VaranasiLiveNews