Kullu News: करपट को 30 लाख रुपये में मिला सामुदायिक
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उप विकास खंड उदयपुर के करपट गांव में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तैयार हो गया है। बुधवार को विधायक अनुराधा राणा ने इसका लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भवन बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय करपट गांव के लोगों के अस्थायी पुनर्वास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। धौंधल पुल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और जल्द ही इसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक ने चांगुट और उडगौस पुल का निरीक्षण कर निर्माण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और आवश्यक सुधार समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर करपट पंचायत की प्रधान रंजना, समिति सदस्य अंजली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दोरजे लारजे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर और महासचिव अरुण आदि उपस्थित रहे।
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 16:54 IST
Kullu News: करपट को 30 लाख रुपये में मिला सामुदायिक #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
